हुज़ूर जसदीप सिंह जी गिल
राधास्वामी सत्संग ब्यास द्वारा जारी ऑफ़िशियल सूचना

हुज़ूर जसदीप सिंह जी गिल की नियुक्ति

GSD-JSG

बाबा गुरिंदर सिंह जी ढिल्लों राधास्वामी सत्संग ब्यास के मौजूदा संत-सतगुरु हैं। बाबा जी की सेहत ठीक है। वे सत्संग और नामदान की बख़्शिश जारी रखेंगे।

हुज़ूर जसदीप सिंह जी गिल को 2 सितंबर 2024 से राधास्वामी सत्संग ब्यास की सभी सोसाइटीज़ का पेट्रन नियुक्त किया गया है। वह अब से पेट्रन का सारा कार्यभार सँभालेंगे। यह गद्दीनशीनी की योजना का हिस्सा है।

हुज़ूर जसदीप सिंह जी गिल भविष्य में राधास्वामी सत्संग ब्यास के संत-सतगुरु के रूप में गद्दीनशीन होंगे और नामदान की बख़्शिश भी करेंगे। इस दौरान वे सभी निर्धारित सत्संगों और दूसरे सत्संगों में बाबा गुरिंदर सिंह जी ढिल्लों की हुज़ूरी में रहेंगे।

JSG
नाम जसदीप सिंह गिल
जन्म तिथि 15-मार्च-1979
पिता का नाम सुखदेव सिंह गिल
शिक्षा
  • डॉक्टॉरल (पी एच. डी) इन केमिकल इंजीनियरिंग, 2001-2006
    यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज
  • इंटीग्रेटेड एम. टेक (बी.टेक+एम.टेक) इन बायोकेमिकल इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी, 1996-2001
    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी, दिल्ली
कार्य अनुभव
  • चीफ़ स्ट्रेटेजी आफ़िसर
    सिप्ला (Cipla) (2019-2024)
  • सीनियर प्रिंसिपल, कंसल्टिंग, इंडिया
    आइ क्यू वी आई ए (IQVIA) (2013-2019)
  • कंसल्टेंट
    मॉनिटर ग्रुप (Monitor Group) (2010-2013)
  • मल्टीपल रोल्स
    रैनबैक्सी (Ranbaxy) (2006-2010)