बौद्ध धर्म – राधास्वामी सत्संग ब्यास ऑडियो बुक्स

बौद्ध धर्म: उत्पत्ति और विकास

इस पुस्तक में महात्मा बुद्ध के जीवन, दर्शन और सिद्धांतों का वर्णन है। यह वर्णन विशेष रूप से बौद्ध धर्म के मूल ग्रंथों पर आधारित है, लेकिन इसके साथ-साथ बौद्ध धर्म की विभिन्न शाखाओं के उपदेश के अमूल्य ख़ज़ाने में से उदाहरण भी दिए गए हैं। पुस्तक में हमें महात्मा बुद्ध के व्यावहारिक, बुद्धिमतापूर्ण और करुणामय दृष्टिकोण की झलक मिलती है जो सभी महान संतों का गुण है। बौद्ध धर्म इस बात का समर्थन करता है कि केवल प्रबुद्ध यानी पूर्ण गुरु अपने व्यक्तिगत अनुभव से आध्यात्मिकता का जीवंत उदाहरण होता है। केवल वही मोक्ष और परम आनंद के आंतरिक मार्ग पर चलने में दूसरों की सहायता कर सकता है। यह पुस्तक बौद्ध धर्म और उस समय के अन्य आध्यात्मिक मार्गों की मूलभूत एकता को दर्शाती है। महात्मा बुद्ध का उपदेश स्पष्ट रूप से बाहरी कर्मकांड को त्यागकर अपने अंतर में ध्यान-अभ्यास द्वारा परिवर्तन लाकर मुक्ति प्राप्त करने का संदेश है।

लेखक: के. एन. उपाध्याय
ऑनलाइन ऑर्डर के लिए:
भारत से बाहर के देशों में ऑर्डर के लिए
भारत में ऑर्डर के लिए
डाउन्लोड (306MB) | यू ट्यूब


किसी भी किताब को सुनते वक़्त: किताब का जो अध्याय आप सुन रहे हैं, उसे पीले रंग से हाईलाइट किया गया है ताकि आपको पता रहे कि आप क्या सुन रहे हैं। एक बार वेबसाइट से बाहर निकलने के बाद जब आप वापस लौटकर प्ले बटन क्लिक करते हैं, तो ऑडियो प्लेयर अपने आप वहीं से शुरू होता है, जहाँ आपने छोड़ा था।

किताब को डाउन्लोड करने के लिए: डाउन्लोड लिंक को क्लिक करें। आपका ब्राउज़र इसे डाउन्लोड फ़ोल्डर में रख देगा। कई फ़्री ऐप्स हैं जो आपकी किताब प्ले करने, विषय-सूची देखने या पुस्तक चिह्न लगाने में मदद कर सकते हैं ताकि आप दोबारा वहीं से शुरू करें, जहाँ छोड़ा था। आप किताब को म्युज़िक क्लाउड पर भी अप्लोड कर सकते हैं जिससे आप इसे अलग-अलग डिवाइस पर सुन सकतें हैं।

यू ट्यूब पर सुनने के लिए: यू ट्यूब लिंक को दबाएँ। लगातार प्ले करें या किताब के अलग-अलग अध्याय सुनने के लिए उस लिंक को दबाएँ। यू ट्यूब पर जहाँ आपने छोड़ा था, वहीं से ऑडियो शुरू करने के लिए आपको फिर लॉग-इन करना होगा।