मार्ग की खोज में – राधास्वामी सत्संग ब्यास ऑडियो बुक्स

मार्ग की खोज में

यह छोटी-सी पुस्तक स्वाभाविक और आत्मीयतापूर्ण शैली में लिखी गई है। इसमें 1940 के दशक में, एक अंग्रेज़ महिला का इस मार्ग से परिचित होने का तथा महाराज सावन सिंह जी से नाम प्राप्त करने का वृत्तांत दिया गया है। 1960 के दशक में उसकी अगली भारत यात्रा का वर्णन भी है जिसमें उसकी महाराज चरन सिंह जी से भेंट हुई। नम्रता और कोमल परिहास से पूर्ण इस पुस्तक में लेखिका की सतगुरुओं और साथी शिष्यों के साथ बिताए गए समय की स्मृतियाँ अंकित हैं। इसमें उन्होंने सतगुरुओं के सत्संगों का सारांश दिया है और उनके द्वारा बताई गई ख़ास-ख़ास बातों और संतमत की शिक्षा पर हुई चर्चाओं का उल्लेख भी किया है। इस रचना में निश्चिंत प्रसन्नता का आभास है, जो लेखिका को सतगुरु की उपस्थिति में महसूस हुआ।

लेखक: फ़्लोरा ई. वुड
ऑनलाइन ऑर्डर के लिए:
भारत से बाहर के देशों में ऑर्डर के लिए
भारत में ऑर्डर के लिए
डाउन्लोड (162MB) | यू ट्यूब


किसी भी किताब को सुनते वक़्त: एक बार वेबसाइट से बाहर निकलने के बाद जब आप वापस लौटकर प्ले बटन क्लिक करते हैं, तो ऑडियो प्लेयर अपने आप वहीं से शुरू होता है, जहाँ आपने छोड़ा था।

किताब को डाउन्लोड करने के लिए: डाउन्लोड लिंक को क्लिक करें। आपका ब्राउज़र इसे डाउन्लोड फ़ोल्डर में रख देगा। कई फ़्री ऐप्स हैं जो आपकी किताब प्ले करने, विषय-सूची देखने या पुस्तक चिह्न लगाने में मदद कर सकते हैं ताकि आप दोबारा वहीं से शुरू करें, जहाँ छोड़ा था। आप किताब को म्युज़िक क्लाउड पर भी अप्लोड कर सकते हैं जिससे आप इसे अलग-अलग डिवाइस पर सुन सकतें हैं।

यू ट्यूब पर सुनने के लिए: यू ट्यूब लिंक को दबाएँ। लगातार प्ले करें या किताब के अलग-अलग अध्याय सुनने के लिए उस लिंक को दबाएँ। यू ट्यूब पर जहाँ आपने छोड़ा था, वहीं से ऑडियो शुरू करने के लिए आपको फिर लॉग-इन करना होगा।