मोक्ष के मार्ग – राधास्वामी सत्संग ब्यास ऑडियो बुक्स

मोक्ष के मार्ग

मोक्ष के मार्ग में वेदों, उपनिषदों और भगवद्‌गीता का संक्षिप्त वर्णन दिया गया है। इसमें तर्कसंगत रूप से बताया गया है कि वैदिक काल में लोग अद्वैतवादी थे। भले ही वे परमात्मा को कई नामों से पुकारते थे परंतु वास्तव में उनका यही विश्वास था कि परमात्मा एक है। इस पुस्तक में आवागमन के चक्र से मुक्ति प्राप्त करने के लिए पिछली कई शताब्दियों के दौरान भारत में जो बहुत से मार्ग विकसित हुए हैं, उन्हीं का विवरण दिया गया है। इसमें मनुष्य की स्वभावगत विशेषताओं के साथ इस बात का भी वर्णन किया गया है कि प्रभु-प्राप्ति के लिए मनुष्य जन्म एक दुर्लभ अवसर है। इसमें परमार्थ के मार्ग पर चलनेवाले अध्यात्म के खोजियों के मार्गदर्शक के रूप में गुरु की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया गया है। जो लोग प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों में दिए आध्यात्मिक उपदेश के सार को समझना चाहते हैं, उनके लिए यह पुस्तक विशेष रूप से सहायक सिद्ध होगी।

लेखक: के. शंकरनारायण
ऑनलाइन ऑर्डर के लिए:
भारत से बाहर के देशों में ऑर्डर के लिए
भारत में ऑर्डर के लिए
डाउन्लोड (300MB) | यू ट्यूब


किसी भी किताब को सुनते वक़्त: एक बार वेबसाइट से बाहर निकलने के बाद जब आप वापस लौटकर प्ले बटन क्लिक करते हैं, तो ऑडियो प्लेयर अपने आप वहीं से शुरू होता है, जहाँ आपने छोड़ा था।

किताब को डाउन्लोड करने के लिए: डाउन्लोड लिंक को क्लिक करें। आपका ब्राउज़र इसे डाउन्लोड फ़ोल्डर में रख देगा। कई फ़्री ऐप्स हैं जो आपकी किताब प्ले करने, विषय-सूची देखने या पुस्तक चिह्न लगाने में मदद कर सकते हैं ताकि आप दोबारा वहीं से शुरू करें, जहाँ छोड़ा था। आप किताब को म्युज़िक क्लाउड पर भी अप्लोड कर सकते हैं जिससे आप इसे अलग-अलग डिवाइस पर सुन सकतें हैं।

यू ट्यूब पर सुनने के लिए: यू ट्यूब लिंक को दबाएँ। लगातार प्ले करें या किताब के अलग-अलग अध्याय सुनने के लिए उस लिंक को दबाएँ। यू ट्यूब पर जहाँ आपने छोड़ा था, वहीं से ऑडियो शुरू करने के लिए आपको फिर लॉग-इन करना होगा।