सही काम क्यों करें ?– राधास्वामी सत्संग ब्यास ऑडियो बुक्स

सही काम क्यों करें ?

हम जानते हैं कि जीवन में सफलता और निराशा के साथ सद्भाव और संघर्ष भी होता है। जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच हम सही काम करना चाहते हैं। फिर भी कभी-कभी हम दुविधा में पड़ जाते हैं कि वास्तव में सही काम क्या है। इसकी नियम-पुस्तिका कहाँ है? सही काम क्यों करें? पुस्तक की रचना इस उद्देश्य से की गई है कि पाठकों को सवाल पूछने में, अपने आप सोचने में और यह समझने में सहायता मिले कि नैतिक तथा संवेदनशील होना और परमात्मा के साथ संबंध जोड़ना ज़रूरी क्यों है। यह पुस्तक पाठकों को न केवल यह जानने के लिए प्रोत्साहित करती है कि सही क्या हो सकता है बल्कि इसके लिए भी कि सही काम करना कैसे उस जीवन की ओर ले जाता है जिसकी बुनियाद अच्छा इनसान बनने के मूल्यों पर आधारित है। लेखक: रेबेका हैमन्स

ऑनलाइन ऑर्डर के लिए:
भारत से बाहर के देशों में ऑर्डर के लिए
भारत में ऑर्डर के लिए
डाउन्लोड (86MB) | यू ट्यूब


किसी भी किताब को सुनते वक़्त: एक बार वेबसाइट से बाहर निकलने के बाद जब आप वापस लौटकर प्ले बटन क्लिक करते हैं, तो ऑडियो प्लेयर अपने आप वहीं से शुरू होता है, जहाँ आपने छोड़ा था।

किताब को डाउन्लोड करने के लिए: डाउन्लोड लिंक को क्लिक करें। आपका ब्राउज़र इसे डाउन्लोड फ़ोल्डर में रख देगा। कई फ़्री ऐप्स हैं जो आपकी किताब प्ले करने, विषय-सूची देखने या पुस्तक चिह्न लगाने में मदद कर सकते हैं ताकि आप दोबारा वहीं से शुरू करें, जहाँ छोड़ा था। आप किताब को म्युज़िक क्लाउड पर भी अप्लोड कर सकते हैं जिससे आप इसे अलग-अलग डिवाइस पर सुन सकतें हैं।

यू ट्यूब पर सुनने के लिए: यू ट्यूब लिंक को दबाएँ। लगातार प्ले करें या किताब के अलग-अलग अध्याय सुनने के लिए उस लिंक को दबाएँ। यू ट्यूब पर जहाँ आपने छोड़ा था, वहीं से ऑडियो शुरू करने के लिए आपको फिर लॉग-इन करना होगा।