जीज़स क्राइस्ट का उपदेश भाग 1 (सेंट जॉन) – राधास्वामी सत्संग ब्यास ऑडियो बुक्स

जीज़स क्राइस्ट का उपदेश भाग 1 (सेंट जॉन)

पश्चिम के लोगों को संबोधित करते समय महाराज चरनसिंह जी अकसर न्यू टेस्टामेंट के गॉस्पल्ज़ को अपने सत्संग का आधार बनाया करते थे। यह पुस्तक उन्हीं वार्ताओं पर आधारित है। इन वार्ताओं में महाराज जी ने क्राइस्ट के एक शिष्य जॉन द्वारा गॉस्पल में उद्धृत क्राइस्ट के वचनों की आध्यात्मिक व्याख्या की है। इस व्याख्या में उन्होंने क्राइस्ट के वचनों में निहित उन शाश्वत सत्यों पर प्रकाश डाला है जो धार्मिक सिद्धांतों से कहीं ऊँचे हैं। पुस्तक में गॉस्पल के हर पद्य के बाद महाराज चरनसिंह जी द्वारा उसकी व्याख्या प्रस्तुत की गई है। पुस्तक बाइबल तथा ईसाई मत के विभिन्न पहलुओं के बारे में श्रोताओं के प्रश्नों और महाराज जी द्वारा दिए गए उनके उत्तरों के साथ समाप्त होती है।

लेखक: महाराज चरन सिंह जी
ऑनलाइन ऑर्डर के लिए:
भारत से बाहर के देशों में ऑर्डर के लिए
भारत में ऑर्डर के लिए
डाउन्लोड (254MB) | यू ट्यूब


किसी भी किताब को सुनते वक़्त: किताब का जो अध्याय आप सुन रहे हैं, उसे पीले रंग से हाईलाइट किया गया है ताकि आपको पता रहे कि आप क्या सुन रहे हैं। एक बार वेबसाइट से बाहर निकलने के बाद जब आप वापस लौटकर प्ले बटन क्लिक करते हैं, तो ऑडियो प्लेयर अपने आप वहीं से शुरू होता है, जहाँ आपने छोड़ा था।

किताब को डाउन्लोड करने के लिए: डाउन्लोड लिंक को क्लिक करें। आपका ब्राउज़र इसे डाउन्लोड फ़ोल्डर में रख देगा। कई फ़्री ऐप्स हैं जो आपकी किताब प्ले करने, विषय-सूची देखने या पुस्तक चिह्न लगाने में मदद कर सकते हैं ताकि आप दोबारा वहीं से शुरू करें, जहाँ छोड़ा था। आप किताब को म्युज़िक क्लाउड पर भी अप्लोड कर सकते हैं जिससे आप इसे अलग-अलग डिवाइस पर सुन सकतें हैं।

यू ट्यूब पर सुनने के लिए: यू ट्यूब लिंक को दबाएँ। लगातार प्ले करें या किताब के अलग-अलग अध्याय सुनने के लिए उस लिंक को दबाएँ। यू ट्यूब पर जहाँ आपने छोड़ा था, वहीं से ऑडियो शुरू करने के लिए आपको फिर लॉग-इन करना होगा।