शम्स तब्रीज़ी – राधास्वामी सत्संग ब्यास ऑडियो बुक्स

शम्स तब्रीज़ी

यह पुस्तक अंग्रेज़ी में लिखी पुस्तक शम्स-तब्रीज़ी का हिंदी अनुवाद है। इसमें शम्स तबरेज़ द्वारा अपने प्रिय मुरीद जलालुद्दीन रूमी को दिए गए आध्यात्मिक उपदेश से संबंधित 500 से अधिक उदाहरण शामिल हैं। यह पुस्तक रूमी के मुर्शिद शम्स के जीवन की झलक प्रस्तुत करती है जिसने रूमी को ख़ुदा की पहचान कराई और उसका सच्चा आशिक़ बना दिया। पुस्तक के शुरू में इसलाम और सूफ़ीवाद में बताई आंतरिक भक्ति पर प्रकाश डाला गया है। शम्स के आध्यात्मिक उपदेश की संक्षिप्त व्याख्या पाठक के सामने शम्स के वचनों में छिपे विभिन्न अर्थों को दर्शाती है। ये वचन लगभग 800 साल पहले उनके अन्य शिष्यों और शायद स्वयं रूमी ने इकट्ठे किए थे।

लेखक: फ़रीदा मैलिकी
ऑनलाइन ऑर्डर के लिए:
भारत से बाहर के देशों में ऑर्डर के लिए
भारत में ऑर्डर के लिए
डाउन्लोड (253MB) | यू ट्यूब


किसी भी किताब को सुनते वक़्त: एक बार वेबसाइट से बाहर निकलने के बाद जब आप वापस लौटकर प्ले बटन क्लिक करते हैं, तो ऑडियो प्लेयर अपने आप वहीं से शुरू होता है, जहाँ आपने छोड़ा था।

किताब को डाउन्लोड करने के लिए: डाउन्लोड लिंक को क्लिक करें। आपका ब्राउज़र इसे डाउन्लोड फ़ोल्डर में रख देगा। कई फ़्री ऐप्स हैं जो आपकी किताब प्ले करने, विषय-सूची देखने या पुस्तक चिह्न लगाने में मदद कर सकते हैं ताकि आप दोबारा वहीं से शुरू करें, जहाँ छोड़ा था। आप किताब को म्युज़िक क्लाउड पर भी अप्लोड कर सकते हैं जिससे आप इसे अलग-अलग डिवाइस पर सुन सकतें हैं।

यू ट्यूब पर सुनने के लिए: यू ट्यूब लिंक को दबाएँ। लगातार प्ले करें या किताब के अलग-अलग अध्याय सुनने के लिए उस लिंक को दबाएँ। यू ट्यूब पर जहाँ आपने छोड़ा था, वहीं से ऑडियो शुरू करने के लिए आपको फिर लॉग-इन करना होगा।